Thursday, June 17, 2010

दिव्य प्रेम

प्रेम प्रतिकार 
नहीं मांगता 
तुझसे तेरे
होने का हिसाब 
नहीं मांगता
प्रेम तो 
प्रेमी का
दीदार भी 
नहीं मांगता
जो रूह
बन गया हो 
जो साँसों में 
समा गया हो
जो जिस्म के 
रोएँ- रोएँ में
बस गया हो
फिर दीदार 
किसका करे 
और कौन करे
 जब दो हों
तो दीदार हो
जब दो हों तो
प्रतिकार  हो  
जहाँ एकाकार 
हो गया हो
प्रेम और प्रेमी का
वहाँ 
कोई बँधन नहीं
कोई चाहत नहीं 
वहाँ 
पूर्णता में लिप्त 
आनंद की 
स्वरलहरियाँ
गुंजारित होती हैं
रोम- रोम 
उल्लसित
पुलकित
प्रफुल्लित
कुसुम सा
महकता है
शरीर नगण्य
हो जहाँ
बस दिव्य प्रेम पनपता है वहाँ

23 comments:

  1. Prem kee sampuuraNataa ko chitrit karaatee aapakee kavitaa dil ko beetar tak chhuu gayee.

    sachmuch vah prem prem hee nahee jo pratidaan athvaa deedaar kee apekshaa rakhataa ho, vaasvik prem to kisee pushp par sharad ritu me paDee os kee ek bund kee tarah hoti hai jis par paDane vaalee bhor kee pratahm kiran usame ek motee see divyataa kaa aabhaas karaa detee hai.

    vaastavik prem kee parikalpanaa ko aap sadaiv apanee lekhanee se naye aayaam detee rahee hai, ek bar punah ise sundar dhang se chitri karane ke liye aapakaa koTisha: shukriyaa.

    ReplyDelete
  2. नैसर्गिक उस प्रेम का चित्र यहाँ साकार।
    सुमन को सचमुच आ गया इस रचना पर प्यार।।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman.blogspot.com

    ReplyDelete
  3. रूहानी प्रेम की सुन्दर कविता

    ReplyDelete
  4. Kitna sundar hai,divy prem ka yah bayaan!

    ReplyDelete
  5. जो रूह
    बन गया हो
    जो साँसों में
    समा गया हो
    जो जिस्म के
    रोएँ- रोएँ में
    बस गया हो
    फिर दीदार
    किसका करे
    वाह ! रूहानी प्रेम का सुन्दर एहसास
    बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
  6. दिवय प्रेम की सुन्दर व्याख्या बधाई

    ReplyDelete
  7. बहुत सुंदर....कितना सुंदर लिखा है....

    ReplyDelete
  8. वाह शिव-पार्वती का मिलन? बढिया।

    ReplyDelete
  9. शरीर नगण्य हो जहाँ ...दिव्या प्रेम बसता है वहां ...
    बिलकुल ...देह पर जो अटके वहां सिर्फ वासना है ....
    प्रेम कुछ भी नहीं मांगता ...दीदार भी नहीं ...
    मेरे भावनाओ को ही शब्द दे दिए हैं आपने
    आभार ...!!

    ReplyDelete
  10. आध्यात्म की ओर ले जाता ये दिव्य प्रेम....बहुत खूबसूरत रचना

    ReplyDelete
  11. प्रेम के स्वरुप की अलौकिक और स्वाभिविक अभिव्यक्ति को बहुत ही सुन्दर पंक्तियों में पिरो कर सुखद अनुभूति करवाई आपने ! बहुत बहुत आभार आदरणीया वन्दना जी !

    ReplyDelete
  12. दिव्य प्रेम के स्वरुप को इस रचना में आपने साकार किया है.

    ReplyDelete
  13. "prem gali ati sankri ta me do n samaayen "
    prem ttv soodho bahuri kathin khadg ki dhar
    main tha tb hri nhi jb hri hain main nahi
    prem ttv anirvchniy hai
    badhai
    dr. ved vyathit

    ReplyDelete
  14. prem rang main dubi abhivyakti.

    ReplyDelete
  15. ..शरीर नगण्य
    हो जहाँ
    बस दिव्य प्रेम पनपता है वहाँ.
    ..सुंदर कविता.

    ReplyDelete
  16. दिव्य प्रेम की परिभाषा आपने सुंदर शब्दो में की है!

    ReplyDelete
  17. सच्चा प्रेम।
    ---------
    क्या आप बता सकते हैं कि इंसान और साँप में कौन ज़्यादा ज़हरीला होता है?
    अगर हाँ, तो फिर चले आइए रहस्य और रोमाँच से भरी एक नवीन दुनिया में आपका स्वागत है।

    ReplyDelete
  18. प्रेम की दिव्यता को प्रकट करती हुई रचना...!!

    ReplyDelete
  19. aise prem ko toh "Platonic love hi kahenge" . Vaise shayad prem ki parakashtha bhi yahi hai...

    ReplyDelete