Friday, March 11, 2011

कैसे खेलूँ मैं कन्हाई

कैसे खेलूँ मैं कन्हाई 
तेरे संग प्रीत की होरी 

ब्रज गोपियाँ  
ढूँढें गली गली 
प्रेम की ओढ़ चुनरिया 
 यहाँ वहां जहाँ तहां देखा
मिला न श्याम सलोना  
 जा बैठा छुप के 
मैया के आँचल में
कैसे ढूंढूं मैं कन्हाई 
कैसे खेलूँ मैं कन्हाई
तेरे संग प्रीत की होरी  


श्याम रंग की 
भर पिचकारी 
जब सखियों ने मारी
मैं भी हो गयी श्याम रंग में 
मैं भी रंग गयी श्याम रंग में
सुन मेरे ओ कन्हाई
अब तो आ जा रे सांवरिया
अब तो मिल जा रे सांवरिया
कैसे खेलूँ मैं कन्हाई
तेरे संग प्रीत की होरी 


प्रीत की रीत मैं नाही जानूं 
होरी को बन गयो बहानो 
श्याम से मिलने है जानो 
अब न चलेगो कोई बहानो
आ जा आ जा रे सांवरिया
गले लगा जा रे सांवरिया
श्याम रंग में भिगो जा रे सांवरिया
दुल्हनिया अपनी बना जा रे सांवरिया
प्रेम रस पिला जा रे सांवरिया
फाग मेरी भी मना जा रे सांवरिया
होरी की रीत निभा जा रे सांवरिया
पूरण कर जा हर आस रे सांवरिया
छूटे अब ये भव त्रास रे सांवरिया
होरी का रंग ऐसा चढा जा रे सांवरिया
सुध बुध खो बन जाऊँ जोगनिया
मै तेरी तू मेरा बन जाये रे सांवरिया
इक दूजे मे खो जायें रे सांवरिया
रंग मे रंग मिल जाये रे सांवरिया
इक रंग हो जायें रे सांवरिया 
होरी हो जाये सार्थक रे सांवरिया
प्रीत चढ जाये गगन रे सांवरिया

17 comments:

  1. फागुन का आनंद दे गयी यह पोस्ट ! हार्दिक शुभकामनायें और आभार !!

    ReplyDelete
  2. वाह बासंती स्वाद वाली कविता है ये आपकी. :)

    ReplyDelete
  3. preet ki hori kanha
    khelun baljori...
    holi aur gokul dono aankh mein utar aaye

    ReplyDelete
  4. 'कैसे खेलूं मैं कन्‍हाई
    तेरे संग प्रीत की होली'
    होली के रंग में सराबोर करती रचना।
    आपने होली की मस्‍ती का अ‍हसास करा दिया।

    ReplyDelete
  5. बहुत सुन्दर भाव ...कान्हा के साथ तो जोर ज़बरदस्ती से होली खेलनी होती है :):)

    ReplyDelete
  6. तो गोया आप भी फ़ौरन में बौरानी लगी हैं । अब जब आपने शंख में रंग भर के बिगुल फ़ूंक ही दिया है तो फ़िर हम भी होलियाने की तैयारी करते हैं

    ReplyDelete
  7. बहुत सुन्दर और आनन्ददायक होली गीत!
    आज हमने भी होली का ही गीत लिखा है और वो भी कान्हा की होली का!

    ReplyDelete
  8. बहुत सुन्दर और आनन्ददायक होली गीत!
    आज हमने भी होली का ही गीत लिखा है और वो भी कान्हा की होली का!

    ReplyDelete
  9. Vandna ji bahut sundar holi geet prastut kiya hai aapne . Holi ki hardik shubhkamnayen .

    ReplyDelete
  10. फ़ागुन के रंग मे रंगी सुंदर रचना, धन्यवाद

    ReplyDelete
  11. वाह! आनन्ददायी पोस्ट!!!

    ReplyDelete
  12. होली का माहौल बनाती सुन्दर सी कविता।

    ReplyDelete
  13. होली का माहौल बनती रोमैंटिक रचना ...आनंद आ गया।

    ReplyDelete
  14. !अतिसुन्दर ... होली मुबारक हो !..

    ReplyDelete
  15. माहौल बना दिया आपने।

    ReplyDelete
  16. //होरी हो जाये सार्थक रे सांवरिया//
    शुभकामनायें और आभार

    ReplyDelete